Tag Archives: Purnia

PURNIA : महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक विजय खेमका, स्मारक सौंदर्यीकरण की घोषणा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।विजय खेमका ने शुक्रवार को पूर्णिया स्थित वीर कुंवर सिंह स्मारक परिसर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह एवं सचिव कुंदन सिंह ने विधायक का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी मुगल सत्ता के सामने घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष एवं स्वतंत्रता को समर्पित कर दिया। विधायक […]

PURNIA : हरदा एवं गौरा पंचायत में आधुनिक ग्रामीण हाट निर्माण का शिलान्यास || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।विजय खेमका ने शुक्रवार को पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत हरदा एवं गौरा पंचायत में जी राम जी योजना के तहत दो आधुनिक ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि योजना को आधुनिक स्वरूप दिया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक विकास सुनिश्चित हो सके। विधायक विजय खेमका ने कहा कि हरदा एवं गौरा पंचायत में बनने वाले आधुनिक ग्रामीण हाट में बिजली, पानी, शौचालय, स्टोर रूम एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जीविका दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा तथा स्थानीय जॉब कार्ड धारियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गांवों […]

PURNIA : इंडियन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित माताओं एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शहर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्राचार्या भानुप्रिया ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर हिंदी गीत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने ‘जनम जनम’, ‘लुका छुपी’, ‘उंगली पकड़ के’, ‘मेरी प्यारी अम्मी’ एवं ‘मेरी दुनिया मेरी दुनिया’ जैसे भावपूर्ण गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित कई माताओं को […]

PURNIA : नगर निगम की स्थायी समिति बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सफाई एजेंसियों पर सख्ती || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम महापौर आवास पर शनिवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप नगर आयुक्त एवं पदेन सदस्यों की उपस्थिति में पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई तथा विभिन्न विकास योजनाओं एवं पूर्व में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर विकास से जुड़ी सभी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण […]

Noimg

PURNIA : कला भवन साहित्य विभाग में रवीन्द्रनाथ टैगोर की स्मृति में कवि सम्मेलन आज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।कला भवन साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत रविवार, 10 मई को नोबेल पुरस्कार विजेता महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की स्मृति में स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मातृ दिवस के अवसर पर मां को समर्पित स्वलिखित कविताओं का पाठ भी किया जाएगा। कार्यक्रम कला भवन साहित्य विभाग के मीटिंग हॉल में अपराह्न 2 बजे से आयोजित होगा। आयोजन की अध्यक्षता डॉ. शिव मुनि यादव करेंगे। वहीं डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कामेश्वर पंकज, डॉ. प्रभात नारायण झा, प्रोफेसर शंभु लाल वर्मा तथा डॉ. उषा शरण शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कवियों द्वारा मां को समर्पित स्वलिखित कविताओं के साथ-साथ रवीन्द्रनाथ टैगोर […]

Noimg

PURNIA : पूर्णिया में मेडिकल स्टाफ की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकला था युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र स्थित रामबाग रेलवे गुमटी नंबर-3 के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र स्थित पचवर्धा निवासी जितेंद्र उरांव (26) के रूप में हुई है। जितेंद्र पेशे से लाइन बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मेडिकल स्टाफ के तौर पर कार्यरत था। उसकी पत्नी भी उसी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है। मृतक के भाई के अनुसार, जितेंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी और वह पत्नी के साथ पूर्णिया में रहकर नौकरी कर रहा था। परिजनों ने […]

Noimg

PURNIA : पूर्णिया में पानी में डूबने से किसान की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मखाना खेत में पैर फिसलने से हादसा, परिवार में मचा कोहराम पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहराघाट वार्ड-5 में मखाना के खेत में जमे पानी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान बोहराघाट लौउटा टोला निवासी रामलाल टुड्डू (52) के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि रामलाल टुड्डू रोज की तरह घर से मखाना के खेत की ओर गए थे। खेत में काफी मात्रा में पानी जमा था। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें तुरंत बचाया नहीं जा सका। […]

PURNIA : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत डीएम ने की 8 अपीलों की सुनवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : समाहरणालय पूर्णिया में शुक्रवार को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी द्वारा कुल आठ अपीलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान सभी संबंधित लोक प्राधिकारियों ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। सुनवाई के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी अपीलकर्ताओं की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना तथा प्रस्तुत तथ्यों एवं साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक अपीलकर्ता को अपना पक्ष पूरी तरह रखने का अवसर मिले। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार […]

PURNIA : सेवा, संवेदना और समर्पण का महादान — थैलेसीमिया बच्चों के लिए आगे आया पूरा पूर्णिया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने और उनके परिवारों को सहयोग देने के उद्देश्य से रविवार को सौभाग्य विवाह भवन में आयोजित “महा रक्तदान शिविर” सेवा, संवेदना और सामाजिक समर्पण का अनूठा उदाहरण बन गया। श्री राम सेवा संघ, थैलेसीमिया पीड़ित परिवार संगठन, प्रेस क्लब पूर्णिया तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महाअभियान में 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में पूर्णिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ रुपौली, भवानीपुर, अमौर, बीकोठी, जलालगढ़, कसबा, चंपानगर, गढ़बनेली, रानीपतरा, बरहरा कोठी, बनमनखी एवं धमदाहा से बड़ी संख्या में थैलेसीमिया पीड़ित परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम केवल रक्तदान […]

PURNIA : दिलीप जायसवाल ने संभाला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यभार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया । बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्री दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को पटना स्थित पुराना सचिवालय पहुंचकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के मंत्री के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को नई दिशा देने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने का संकल्प दोहराया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंत्री जायसवाल ने कहा कि विभाग के कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुलभ और जनहितैषी बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम जनता को भूमि संबंधित कार्यों के लिए दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प और राज्य नेतृत्व के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि […]