Month: April 2026

PURNIA : जन सुराज की मीडिया ब्रीफिंग में CM और सरकार पर तीखा हमला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खगड़िया: जन सुराज की ओर से आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने मुख्यमंत्री और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम और शैक्षणिक योग्यता को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि “सम्राट चौधरी का चाल, चरित्र और चेहरा क्या है, यह चुनाव से पहले ही जन सुराज ने जनता को बताया था।” PK ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहचान को लेकर ही भ्रम की स्थिति है। “इनका नाम राकेश कुमार है, राकेश कुमार मौर्य है या सम्राट चौधरी—यह स्पष्ट नहीं है। इनके जन्म वर्ष को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आते हैं, कहीं 1981 तो कहीं 1968 बताया जाता है,” उन्होंने आरोप लगाया। शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए PK ने कहा कि […]

PURNIA : पूर्णिया के विद्या विहार में ‘ज्ञान संगम 2026’ का भव्य आगाज, साहित्य–संस्कृति का अनूठा संगम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय के रमेश चंद्र मिश्रा सभागार में शुक्रवार को तीन दिवसीय ‘ज्ञान संगम लिटरेरी एंड कल्चरल फेस्टिवल 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। सब हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI) के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। उद्घाटन समारोह में मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रो. मणीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रो. रत्नेश्वर मिश्र, डॉ. के. श्रीनिवास राव, प्रो. देवेंद्र कुमार चौबे, प्रेम कुमार मणि, पुष्यमित्र, संतोष सिंह, राजेश मिश्रा, गिरिन्द्रनाथ झा, रंजीत कुमार पॉल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मदनेश्वर मिश्र एवं डॉ. श्यामानन्द सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिससे वातावरण श्रद्धा और सम्मान से ओत-प्रोत हो उठा। अतिथियों का स्वागत विद्या […]

NAUGACHIA : “पुलिस बाबू की जय…”—बकरी लौटते ही खुशी से झूम उठीं 80 वर्षीय वृद्धा, डायल 112 की सूझबूझ ने जीता दिल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। मनिया मोर की एक साधारण सी सुबह अचानक दर्द और बेबसी की कहानी में बदल गई, जब 80 वर्षीय सुखिया देवी की दोनों बकरियां चोरी हो गईं। यह बकरियां ही उनकी जिंदगी का सहारा थीं, उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया। जैसे ही चोरी की भनक लगी, वृद्धा का दिल टूट गया—वह सड़क किनारे बैठकर छाती पीट-पीटकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग भी भावुक हो उठे। कांपती आवाज और आंसुओं के बीच सुखिया देवी ने डायल 112 को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी राहुल राज और चालक संजय यादव ने सबसे पहले वृद्धा को संभाला, उनकी पूरी बात ध्यान से सुनी। वृद्धा रोते-रोते उनके पैर पकड़ बैठीं […]

NAUGACHIA : नवगछिया जीरो माइल के पास बाइक हादसा, मंदिर जा रहे तीन युवक घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । तेतरी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे तीन युवक गुरुवार को नवगछिया जीरो माइल स्थित शिवानी पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान अजय कुमार (25 वर्ष, पिता–आसो पंडित), अंकुश कुमार (15 वर्ष, पिता–गौरी पंडित) और मिथलेश कुमार (27 वर्ष, पिता–विजेंद्र पंडित) के रूप में हुई है। सभी पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज के निवासी बताए जा रहे हैं और तेतरी दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार अधिक थी, […]

NAUGACHIA : तिनटंगा करारी गांव में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में बुधवार को अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचाई। आग की चपेट में आकर तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में सुनीता देवी, सीमा देवी और खुशबू देवी का आशियाना पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की वजह चूल्हे से निकली चिंगारी बताई जा रही है। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्परता […]

NAUGACHIA : विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में 07 अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ढोलबज्जा थाना कांड संख़्या- 35/26, धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी  अभियूक्त भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के लैलख निवासी रितेश कुमार पिता घनश्याम मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं ढोलबज्जा थाना कांड संख़्या- 36/26, धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी  अभियूक्त पूर्णिया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया निवासी विलास कुमार यादव पिता कपिलदेव यादव, मोहनपुर टोपरा निवासी पप्पु शर्मा पिता सुरेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा पिता स्व हुगली शर्मा को गिरफ्तार कर  न्यायालय भेजा गया। वहीं कांड संख़्या- 97/26, धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त […]

NAUGACHIA : बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की भेंट, दी बधाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं. कुमार शैलेंद्र ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान विधायक ने राज्य के समग्र विकास तथा बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण उन्नयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ सार्थक चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस […]

NAUGACHIA : मकई फसल लूटने की धमकी से दहशत में किसान, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नारायणपुर ।भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर मौजा में एक किसान ने स्थानीय दबंगों पर उसकी तैयार खड़ी मकई फसल को जबरन लूटने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान मोहम्मद फखरुद्दीन (पिता–स्व. कबिरुद्दीन), निवासी वार्ड संख्या-13, थाना बिहपुर ने भागलपुर के डीएम, एडीएम, डीआईजी, नवगछिया एसपी, एसडीओ तथा भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने अपनी लगभग 5 बीघा भूमि पर लगी मकई फसल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने में प्रशासन से सहयोग की मांग की है। आवेदन में उल्लेख है कि नारायणपुर मौजा स्थित उनकी जमीन (खाता संख्या-75 सहित विभिन्न खेसरा […]

NAUGACHIA : नवगछिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में विवाद और हंगामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ स्थित जाह्नवी चौक पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जिससे कुछ समय तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र निवासी विभा देवी (पति–पंकज राय) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अपने पति के साथ किसी आवश्यक कार्य से भागलपुर जा रही थीं। इसी दौरान जाह्नवी चौक के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी विभा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों […]

NAUGACHIA : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में गंभीर लापरवाही: कमजोरी पर लिख दिया एंटी-रेबीज वैक्सीन, हंगामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई, जहां एक महिला मरीज को सामान्य कमजोरी और शरीर दर्द की शिकायत पर कुत्ते के काटने में दिया जाने वाला एंटी-रेबीज वैक्सीन लिख दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया और पीड़ित महिला ने विरोध में धरना दे दिया। जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह जोनिया टोला निवासी किरण देवी (पति–विष्णुदेव मंडल) गुरुवार को शरीर में कमजोरी और दर्द की शिकायत लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचीं। पंजीकरण कराने के बाद वह ओपीडी में इलाज के लिए गईं, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लिख दिया। पर्ची लेकर जब महिला दवा काउंटर पर पहुंचीं, तो वहां से […]