Month: April 2026

NAUGACHIA : तेज रफ्तार कार का कहर: गाय समेत बच्चों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चों को कुचल दिया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर से नारायणपुर बस स्टैंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सुबह करीब 9:30 बजे बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर आइसक्रीम खरीद रहे थे। इसी दौरान मनोहरपुर की ओर से आ रही तेज गति की एक सफेद कार ने पहले सड़क किनारे बंधी गाय को टक्कर मारी, फिर आगे बढ़ते हुए बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

NAUGACHIA : जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या, पानी की टंकी में छिपाया शव; दुर्गंध से खुला सनसनीखेज राज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के सधूवा गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पारिवारिक जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर की पानी की टंकी में छिपा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार शाम टंकी से उठ रही तेज दुर्गंध ने लोगों का ध्यान खींचा। मृतक की पहचान फुलेश्वर सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। वहीं से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, कुछ […]

BHAGALPUR : भागलपुर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह, वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में किया माल्यार्पण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह शहर पहुंचे। आगमन पर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। बाबू वीर कुंवर सिंह सामाजिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद जीरो माइल चौक स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर दोनों नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शौर्य व बलिदान को नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात दोनों नेता टाउन हॉल पहुंचे, जहां आयोजित सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने वीर कुंवर सिंह के […]

BHAGALPUR : रिक्शाडीह बस स्टैंड में अव्यवस्था, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा कुछ माह पूर्व शहर से बाहर रिक्शाडीह में बस स्टैंड की शुरुआत की गई थी। पहले कोयला डिपो से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाली बसों का संचालन होता था, जिससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि रिक्शाडीह बस स्टैंड शुरू होने के बाद भी यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिल रहा है। बस स्टैंड परिसर में न तो शौचालय की समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। गर्मी के इस मौसम में पूरा परिसर धूल से अटा पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। […]

BHAGALPUR : सड़क हादसे में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के हरकट्टा निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश तांती (पिता स्व. कैलाश पासवान) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 तारीख को मुकेश अपने दोस्त कुंदन के साथ घूमने निकले थे। घर लौटने के दौरान गांधीग्राम चौक के आगे एक अज्ञात और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मुकेश का इलाज लगातार चल रहा था, लेकिन देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घटना के […]

BHAGALPUR : भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में उदय पासवान (पिता स्वर्गीय बेचू पासवान) समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है और वर्ष 2009 से न्यायालय में टाइटल सूट लंबित है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर कब्जे की कोशिश लगातार की जा रही थी। घटना के दिन कुछ लोग जबरन उदय पासवान की पैतृक जमीन पर पहुंचे और खंभा-खूंटी गाड़कर काम शुरू कर दिया। जब उदय पासवान ने इसका विरोध किया, तो लगभग 6 से 7 लोगों ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों […]

BHAGALPUR : भागलपुर में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, आजादी और संविधान पर छिड़ी बहस || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आजादी की लड़ाई और भारतीय संविधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिससे नई बहस छिड़ गई है। अपने संबोधन में उन्होंने प्रसिद्ध गीत “साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल” का जिक्र करते हुए कहा कि केवल महात्मा गांधी को आजादी का पूरा श्रेय देना उन हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान के साथ न्याय नहीं है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, वीर कुंवर सिंह, बिरसा मुंडा और देवी बख्श सिंह जैसे वीरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान हस्तियों को इतिहास में उनका उचित स्थान नहीं मिल पाया है। […]

BHAGALPUR : भागलपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। वीरता और देशभक्ति के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भागलपुर शहर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीरोमाइल चौक पर वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही और ‘जय भवानी’ तथा देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। माल्यार्पण के उपरांत जीरोमाइल चौक से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा जीरोमाइल चौक से प्रारंभ होकर तिलकामांझी, मनाली चौक, आदमपुर चौक होते हुए टाउन हॉल तक पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। […]

PURNIA : बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राजीव कुमार ने प्रथम, राजा कुमार ने द्वितीय और अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डॉ. अजीत प्रसाद सिंह द्वारा लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने वीर कुंवर सिंह की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि […]

PURNIA : विजय उत्सव पर वीर कुंवर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक विजय खेमका ने किया माल्यार्पण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के आरएन साह चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक पर विजय उत्सव के अवसर पर विधायक विजय खेमका ने स्मारक समिति के सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ अद्भुत साहस और वीरता का परिचय दिया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि स्मारक का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद […]