Month: April 2026

PURNIA : बंगाल में भारी मतदान से भाजपा उत्साहित, बदलाव तय : नूतन गुप्ता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को हुए मतदान को लेकर भाजपा की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। नूतन गुप्ता ने कहा कि पहले चरण में जिस तरह से बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं, वह “रिकॉर्ड तोड़” है। उन्होंने इसे सत्ता विरोधी लहर और भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है, जो जनता के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया […]

PURNIA : जन सुराज का सरकार पर हमला, कहा— 12 हजार करोड़ का नया कर्ज लेने की तैयारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पटना। जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार की वित्तीय स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक बार फिर करीब 12 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने की तैयारी में है, जबकि पहले से ही राज्य पर लगभग 3.70 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रवक्ता ने कहा कि बिना ठोस वित्तीय योजना के चुनावी वादों के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान जनता को लुभाने के लिए विभिन्न घोषणाएं कीं, जिसका खामियाजा अब राज्य को भुगतना पड़ रहा है। उनके अनुसार, बिहार पर कुल कर्ज करीब 4 लाख […]

PURNIA: पोषण पखवाड़ा का समापन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर विविध गतिविधियों से जागरूकता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संचालित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर माइक्रोप्लान के अनुसार विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर विशेष ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND), पोषण एवं वृद्धि निगरानी, पोषण रैली, भाषा विकास एवं कहानी सत्र, परिवार आधारित कहानी सत्र (दादा-दादी की सहभागिता), खिलौना दान अभियान तथा पोषण मेला का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से समुदाय में कुपोषण को कम करने और सही पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों, गर्भवती एवं […]

PURNIA: सिविल सर्जन ने पीएचसी श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई चिंता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने गुरुवार को पीएचसी श्रीनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला योजना समन्वयक भी मौजूद रहे। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड लेखपाल, फार्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर गहरी चिंता जताई और संबंधित कर्मियों को इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर रूम, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), दवा काउंटर, ड्रग स्टोर, एम्बुलेंस सेवा सहित पीएचसी के वर्तमान एवं निर्माणाधीन भवन का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सिविल सर्जन ने एचपीवी वैक्सीनेशन और स्व-जनगणना (सेल्फ […]

PURNIA : रूपौली में एनीमिया मुक्त मातृत्व की पहल, एएनएम को दिया गया विशेष प्रशिक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के रूपौली प्रखंड में मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। प्रखंड प्रशासन ने क्षेत्र की सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एनीमिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से प्रखंड अस्पताल सभागार में प्रसव कक्ष से जुड़ी एएनएम के लिए एफसीएम (FCM) पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार एवं सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान अस्पताल प्रबंधक विकल कुमार और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रंजीत कुमार भी मौजूद रहे। एएनएम चंदा, रुचि एवं सुबंध सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को एनीमिया की पहचान, रोकथाम और […]

PURNIA : महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव पर भाजपा का हमला, माफी की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इसे बेहद शर्मनाक और समाज की मर्यादा के खिलाफ बताया है। संजीव कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह सामाजिक मूल्यों और संस्कारों पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वाले जनप्रतिनिधि न सिर्फ पूर्णिया, बल्कि पूरे बिहार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके सम्मान व गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के बयान किसी […]

PURNIA : महिलाओं के साथ महागठबंधन ने किया विश्वासघात : राजेन्द्र यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई द्वारा जिला संयोजक राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में 17 अप्रैल को लोकसभा में महागठबंधन दलों द्वारा परिसीमन सुधार और महिला आरक्षण के विरोध में किए गए मतदान के खिलाफ धिक्कार मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में पिछले वर्ष पूरे बिहार में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार की मांग को लेकर व्यापक अभियान चलाया था। इसके तहत विक्रमगंज, मुजफ्फरपुर, गया और पटना में चार बड़ी महारैलियों का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

PURNIA : 36वें वार्षिकोत्सव को लेकर महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में उत्साह, तैयारियाँ पूरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : ब्लॉक रोड स्थित महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल (एमजीपीएस) में 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले 36वें वार्षिकोत्सव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 1:00 बजे से शुरू होने वाला यह समारोह भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में विद्यालय प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समारोह का उद्घाटन धमदाहा की महापौर श्रीमती रानी देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अनुपम कुमार एवं एसडीपीओ संदीप गोल्डी उपस्थित रहेंगे और विद्यार्थियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप […]

NAUGACHIA : मादक पदार्थ के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विभिन्न थाना क्षेत्रों से 91 लीटर देशी शराब, 7.04 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद एवं महिला सहित 09 अभियुक्त गिरफ्तार नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस मे जानकारी देते हुए बताया के अनुसार मंगलवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम साहु टोला भवानीपुर स्थित कन्हैया कुमार के घर से कुल 7.04 ग्राम ब्राउन सूगर बरामद किया गया। साथ ही अवैध मादक पदार्थ के खरीद बिक्री के आरोप में रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर निवासी कन्हैया कुमार पिता महेंद्र साह, गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी विकाश कुमार पिता स्वर्गीय भोला मंडल  एवं एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 96/26 सुसंगत धाराओं में […]

NAUGACHIA : प्रेम प्रसंग ने पतोहू ने करा दी प्रेमी से ससुर की हत्या || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

24 घंटे में पुलिस ने किया कांड का खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंध प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 20/21 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने प्रकाश मंडल के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन […]