Month: April 2026

NAUGACHIA : नवगछिया स्टेशन को मिलेगी नई रफ्तार: फोर लाइन ट्रैक योजना से दोगुनी होगी क्षमता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन के हालिया निरीक्षण के बाद नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी–कटिहार रेलखंड के सघन निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने संकेत दिया कि भविष्य में इस रूट पर चार लाइन (फोर ट्रैक) बनने से रेलवे की क्षमता दोगुनी हो जाएगी, जिससे नवगछिया स्टेशन का महत्व और बढ़ेगा। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने थानाबिहपुर, खरीक, उमेशनगर होते हुए नवगछिया स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, पैनल रूम, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूरे किए जाएं। […]

NAUGACHIA : अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर बाल भारती में जागरूकता अभियान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

स्काउट-गाइड बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर बाल भारती पोस्ट ऑफिस, नवगछिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल एवं भारत स्काउट एंड गाइड के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने किया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के बच्चों ने पोस्टर, बैनर, स्लोगन और कविताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। बच्चों ने “एक पौधा लगाओ”, “पानी बचाओ”, “प्रदूषण रोकें” और “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” जैसे विषयों पर आकर्षक चार्ट एवं पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पानी और घोंसलों की व्यवस्था करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पृथ्वी को बचाने […]

NAUGACHIA : सेप्टिक टैंक हादसे ने उजाड़े तीन घर, बच्चों की पुकार—“बाबू कखनी आयतो गे माय…?” || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के  कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर कदवा में हुए सेप्टिक टैंक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। बम-बम मंडल, जयनंदन मंडल और श्रीलाल मंडल की दर्दनाक मौत के बाद उनके घरों में अब सन्नाटा और चीख-पुकार गूंज रही है। हादसे के बाद सबसे मार्मिक दृश्य उन मासूम बच्चों का है, जो बार-बार अपने पिता को पुकार रहे हैं—“बाबू कखनी आयतो गे माय…?” लेकिन इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। बम-बम मंडल के बच्चे आशीष, कोमल और धर्मेंद्र अब भी अपने पिता के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जयनंदन मंडल के बच्चे कुणाल, प्रिया और पीयूष घर के दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे हैं। श्रीलाल […]

NAUGACHIA : नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास में तेजी की मांग, डीआरएम को सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) एवं सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरयूसीसी सदस्य कुमार मिलन सागर भी मौजूद रहे और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी कई अहम मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। निरीक्षण के दौरान कुमार मिलन सागर ने बताया कि भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल के निर्देश पर नवगछिया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार […]

NAUGACHIA: सेप्टिक टैंक बना मौत का कुंआ: दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा स्थित पूरब टोला (वार्ड संख्या-3) में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। शौचालय की टंकी (सेप्टिक टैंक) की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला यादव के घर शौचालय टंकी से संबंधित निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर टैंक के अंदर उतरे थे। आशंका जताई जा रही है कि टैंक के भीतर पहले से जमा जहरीली गैस के कारण एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर […]

BHAGALPUR : छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के नरगा लालूचक में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय जयप्रकाश मंडल के पुत्र थे और पेशे से वाहन चालक थे। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार अपने घर की छत पर सोए हुए थे। देर रात नींद में करवट लेने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत पास के एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। परिजन जब उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, उसी दौरान […]

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ सात गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर जिले में अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिग्धी गांव में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की पुष्टि होने के बाद सिटी एसपी के निगरानी में तथा नगर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने दिग्धी गांव में छापेमारी की, जहां संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से सभी को खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शिशु कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार, चंदन कुमार […]

BHAGALPUR : भाकपा (माले) ने मनाया 58वां स्थापना दिवस || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सम्प्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के संघर्ष को मजबूत करने का लिया संकल्प भागलपुर ।भाकपा (माले) ने बुधवार को देशभर के साथ भागलपुर में भी अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सर्वहारा के महान नेता कॉमरेड व्लादिमीर इल्यिच लेनिन की 156वीं जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई गई। स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर हंसुआ-हथौड़ा अंकित लाल झंडा फहराया। साथ ही वाम आंदोलन के शहीदों और दिवंगत नेताओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने और इसके विस्तार का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने कहा कि भाकपा […]

BHAGALPUR : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में सिंदूर की खेती शुरू || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

किसानों के लिए खुलेगा मुनाफे का नया रास्ता, पारंपरिक संसाधनों को मिलेगा बढ़ावा भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में एक अनोखी और पारंपरिक खेती की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय में अब सिंदूर की खेती शुरू की गई है, जो आने वाले समय में किसानों के लिए आय का नया जरिया बन सकती है। यह पहल कृषि वैज्ञानिक डॉ. वी. शाजिदा बानू की देखरेख में की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आमतौर पर सिंदूर को केवल महिलाओं के श्रृंगार से जोड़कर देखा जाता है, जबकि इसके अन्य उपयोग भी हैं, जिनमें कुछ खाद्य और पारंपरिक प्रयोग शामिल हैं। इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने बताया […]

BHAGALPUR : 23 अप्रैल को भागलपुर में निकलेगी भव्य वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव शोभा यात्रा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े रहेंगे मुख्य आकर्षण; हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना भागलपुर । 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और पराक्रम को नमन करने के लिए भागलपुर में 23 अप्रैल, बुधवार को भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद वहीं से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हाथी-घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगी। आयोजन में हजारों शहरवासियों के शामिल होने की […]