Month: April 2026

BHAGALPUR : उधार में गुटखा नहीं देने पर दबंगों ने दुकान फूंकी, सीसीटीवी में कैद वारदात || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता चौक पर उधार में गुटखा नहीं देने पर दबंगों द्वारा एक जनरल स्टोर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित दुकानदार टिंकू चौधरी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान राजू चौधरी, मनोज चौधरी, विशाल चौधरी, रंजन चौधरी और आदित्य चौधरी वहां पहुंचे और गुटखा उधार मांगने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की। दुकानदार ने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद देर रात करीब एक बजे आरोपित दोबारा लौटे और दुकान में आग लगा दी। […]

PURNIA: तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान: ससुराल जाते वक्त दर्दनाक हादसा, मौके पर मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच पर चैनपुरा गांव के पास हुआ। मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपट्टी चांदनी चौक वार्ड-5 निवासी सचंद्र राम के पुत्र विक्की कुमार उर्फ मन्नू (21) तथा मुरलीगंज वार्ड-10 निवासी मनोज राम के पुत्र सुधीर कुमार राम (27) बाइक से ससुराल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुधीर कुमार राम अपने ससुर दिनेश राम के घर, जानकीनगर […]

PURNIA : महिला आयोग के नोटिस पर भड़के सांसद पप्पू यादव, बोले— “महिलाओं के सम्मान के लिए जहर खाने को भी तैयार” || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। अपनी बेबाक शैली के लिए चर्चित सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आयोग के नोटिस और राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला बोला। महिलाओं पर दिए गए अपने पूर्व बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने विचारों पर कायम हैं और आधी आबादी के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। महिला आयोग के नोटिस को बताया ‘रद्दी’सांसद ने महिला आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने उस नोटिस को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया है। मैं मां का दूध पीकर बड़ा हुआ हूं और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि आलोचनाओं से वे डरने वाले नहीं हैं और अपने मुद्दों पर डटे […]

PURNIA : नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को बधाई, जनहित में काम करने की अपील || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी नवनिर्वाचित पैक्स (PACS) अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास जीतकर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। बिजेंद्र यादव ने आशा जताई कि सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में किसानों, मजदूरों एवं आम जनमानस के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पैक्स संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं और इनके सुदृढ़ संचालन से ही किसानों को वास्तविक लाभ मिल सकता है। उन्होंने किसानों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान समाज और अर्थव्यवस्था की नींव हैं। कठिन परिस्थितियों और […]

Noimg

PURNIA : बिहार सर्किल ने POSB खाता खोलने में देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग के बिहार सर्किल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डाकघर बचत बैंक (POSB) खाते खोलने में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे डाक विभाग की बड़ी सफलता बताया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹15,296 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के ₹13,218 करोड़ की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत अधिक है। विभाग को कुल ₹17,546 करोड़ का व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 88 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की […]

PURNIA : झंडा चौक के पास सड़क पर असहाय बुजुर्ग महिला, तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के झंडा चौक के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक दृश्य सामने आया, जब सड़क के बीचो-बीच एक असहाय बुजुर्ग महिला पड़ी हुई मिली। घटना रात करीब 10 बजे लाइन बाजार से रजनी चौक जाने वाली सड़क पर भागलपुरी होटल के पास की है, जहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने स्थिति को देखते ही तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी और मौके पर उतरकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बिना देर किए संगठन के कार्यकर्ताओं को बुलाया और राहत कार्य शुरू कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना और अनुमंडल पदाधिकारी को तुरंत सूचना दी गई। सूचना मिलते […]

PURNIA : जनगणना को लेकर महापौर ने किया स्व-गणना, नागरिकों से सहयोग की अपील || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महापौर विभा कुमारी ने बुधवार को स्वयं स्व-गणना कर नगरवासियों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। महापौर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। इसके माध्यम से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार समेत विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सही और सटीक जानकारी देने से योजनाएं अधिक पारदर्शी और लाभकारी बनती हैं। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि जनगणना के दौरान पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जानकारी दर्ज कराएं और इस राष्ट्रीय कार्य को सफल […]

PURNIA : नारीशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकला विरोध मार्च, पप्पू यादव के बयान पर जताया आक्रोश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर में नारीशक्ति के सम्मान और अधिकारों को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। यह कार्यक्रम संसद में प्रस्तुत “नारीशक्ति वंदन अधिनियम विधेयक” के समर्थन तथा विपक्ष द्वारा कथित बाधा के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित किया गया। महिला कॉलेज से निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं ने काला पट्टा बांधकर भाग लिया और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। इस दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के एक […]

PURNIA : विश्व बैंक टीम ने पूर्णिया नगर निगम के कार्यों की सराहना की, विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के समग्र विकास और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पूर्णिया नगर निगम के प्रयासों को उस समय बड़ी सराहना मिली, जब विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र का दौरा किया। टीम के आगमन पर महापौर विभा कुमारी एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान विश्व बैंक टीम ने शहर की साफ-सफाई, हरित वातावरण और बेहतर शहरी प्रबंधन की खुलकर प्रशंसा की। टीम के सदस्यों ने कहा कि पूर्णिया तेजी से एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित हो रहा है, जो अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकता है। मुलाकात के दौरान शहर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना को और […]

PURNIA : पूर्णिया में 24 अप्रैल से ‘ज्ञान संगम 2026’ का आयोजन, तीन दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव का आगाज़ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल (VVRS), परोरा में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव “ज्ञान संगम 2026 – विचारों का संगम” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में दी गई। इस उत्सव का आयोजन सब-हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI), पूर्णिया द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के लेखकों, कवियों, विचारकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं साहित्य प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान कर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। ज्ञान संगम का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करना और पूर्वोत्तर भारत व पड़ोसी क्षेत्रों के साथ बौद्धिक एवं सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करना है। […]