Month: July 2026

Bhagalpur: अब रसायन नहीं, प्रकृति के रंग से सजेगी सुहाग की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@बीएयू सबौर के शोध से तैयार होगा प्राकृतिक सिंदूर, रमासी बना ‘सिंदूर ग्राम’, किसानों और महिलाओं के लिए खुले रोजगार के नए रास्ते।कुलपति डॉ. डीआर सिंह और कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने संयुक्त रूप से सीता सिंदूर (बिक्सा ओरियाना) के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भारतीय परंपरा में सिंदूर केवल एक श्रृंगार नहीं, बल्कि सुहाग, आस्था और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। लेकिन वर्षों से बाजार में मिलने वाला अधिकांश सिंदूर रासायनिक तत्वों से तैयार होता रहा है, जिसमें लेड (शीशा) और मरकरी (पारा) जैसी भारी धातुओं की मौजूदगी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। अब इस चिंता का समाधान बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने खोज निकाला है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने […]

Bhagalpur: बिजली तार चोर गिरोह फिर सक्रिय, सूखा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नशे की लत बन रही चोरी की बड़ी वजह @ पिछले वर्ष दो दर्जन से भी अधिक घरों और बिजली पोल के बीच झूलते तांबे के तार को चोरों द्वारा काटने की घटना हो चुकी है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव शहर और आसपास के इलाकों में एक बार फिर बिजली के तांबे के तार चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोर खासकर उन घरों को निशाना बना रहे हैं, जहां रात के समय लोग गहरी नींद में सोए रहते हैं। गिरोह बिजली के पोल से घर तक आने वाले तांबे के तार काटकर फरार हो जाता है, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ घंटों बिजली […]

Bhagalpur: भागलपुर में फसल क्षति से प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान हेतु 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर ने बताया कि पात्र किसान डीबीटी (DBT) पोर्टल के माध्यम से 20 जुलाई 2026 की सुबह 6:00 बजे से 22 जुलाई 2026 की रात्रि 10:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि संबंधित पंचायतों के जिन किसानों के मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से एसएमएस भेजा गया है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का ही सत्यापन किया जाएगा। […]

Purnia: जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी जमीनों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के अधिष्ठापन के लिए चिन्हित सरकारी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने के. नगर, पूर्णिया लाइन बाजार, रामबाग, गुलाबबाग, हासदा सहित विभिन्न स्थानों पर सरकारी भूमि का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अंचलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी जमीनों की विस्तृत जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता […]

Purnia: प्राइड ऑफ मिलिया’ सम्मान समारोह में 70वीं बीपीएससी के सफल पांच पूर्व छात्र हुए सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया। मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग में शनिवार को “प्राइड ऑफ मिलिया” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के पांच पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के “मिलिया तराना” एवं स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद सफल पूर्व छात्रों मो. ज़हीन (सहायक आयुक्त), निलेश चंद्रा (अनुमंडल पदाधिकारी), अभिषेक कांति (प्रखंड विकास पदाधिकारी), दिलनवाज़ आलम (ग्रामीण विकास पदाधिकारी) तथा नयांसी कुमारी (ग्रामीण विकास पदाधिकारी) को सम्मानित किया गया। मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक डॉ. अशाद इमाम ने कहा कि इन पूर्व छात्रों […]

Purnia: जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में 24 प्रस्तावों की समीक्षा, पात्र आवेदनों को मिली स्वीकृति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 24 अनुकम्पा नियुक्ति प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के 10, कृषि विभाग के 2, शिक्षा विभाग के 2 तथा अन्य विभागों से प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। सभी मामलों की गहन जांच के बाद पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले आवेदनों के प्रस्तावों को समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, स्थापना उप समाहर्ता, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व […]

Purnia: जनता दरबार की अव्यवस्था पर विधायक विजय खेमका नाराज, अधिकारियों को दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार का निरीक्षण विधायक विजय खेमका ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और जनता दरबार की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति तथा अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने राजस्व अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया जाए। साथ ही आवेदकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता तथा संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं नियमानुसार समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व […]

Naugachia: कुट्टी मशीन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर नवगछिया: परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में शुक्रवार को कुट्टी मशीन से चारा काटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से गांव निवासी छोटू कुमार (पिता- ढोली यादव) का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार अपने घर पर पशुओं के लिए कुट्टी मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका बायां हाथ मशीन में फंस गया, जिससे हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा तत्काल मशीन बंद कर उन्हें बाहर निकाला। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों […]

Naugachia: नीट-यूजी परीक्षा में सफलता पर वार्ड 23 के छात्र किशन कुमार गुप्ता सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पार्षद चम्पा कुमारी ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं नवगछिया: नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के होनहार छात्र किशन कुमार गुप्ता ने नीट-यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने वार्ड, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचकर वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुकेश राणा ने किशन कुमार गुप्ता को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्षद चम्पा कुमारी ने कहा कि किशन की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। […]

Naugachia: टेंपो और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एक की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर नवगछिया: नवगछिया एसपी आवास के समीप शुक्रवार को टेंपो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी गनौरी हरिजन की पत्नी लुखिया देवी, खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी मनोज प्रसाद की पुत्री प्रेमलता कुमारी तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया। जांच के […]