Month: July 2026

Naugachia: इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध का जल संसाधन विभाग के सचिव ने किया निरीक्षण- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

15 दिनों में गुणवत्तापूर्ण कटावरोधी कार्य पूरा करने का निर्देश नवगछिया । मानसून के दौरान गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को अभियंता प्रमुख वरुण कुमार के साथ इस्माइलपुर-गोपालपुर बिंदटोली तटबंध पर चल रहे कटावरोधी एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने स्पर संख्या-8 से स्पर संख्या-9 के बीच लगभग 740 […]

भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग, नारायणपुर में निकला न्याय मशाल जुलूस – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नारायणपुर के शहीद चौक, भ्रमरपुर से शनिवार को भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर न्याय मशाल जुलूस निकाला गया। मनोहर झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल लेकर शांतिपूर्ण मार्च किया और मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी प्रकरण की पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। संजय झा और बबलू सिंह ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। जुलूस के दौरान कुछ वक्ताओं ने भरत तिवारी को “आजाद भारत का पहला भगत […]

Bhagalpur: झारखंड से आने वाली गिट्टी पर बिहार की सख्ती: फर्जी चालान, ओवरलोडिंग और फरार ट्रकों के खेल पर प्रशासन का शिकंजा@ झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़ और आसपास के खनन क्षेत्रों से निकलने वाले कई ट्रक एक ही माइनिंग चालान और ई-वे बिल का बार-बार उपयोग कर कई चक्कर लगा रहे हैं।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। झारखंड से बिहार में प्रवेश करने वाले गिट्टी लदे ट्रकों पर अब प्रशासन की नजर पहले से कहीं अधिक सख्त हो गई है। बिहार सरकार ने सीमावर्ती जिलों में अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग और एक ही माइनिंग चालान व ई-वे बिल का बार-बार इस्तेमाल कर की जा रही ढुलाई को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग के इस कदम से गिट्टी कारोबार और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में हलचल मच गई है।राज्य परिवहन आयुक्त ने बिहार के सभी सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि झारखंड से आने वाले गिट्टी वाहनों की सघन जांच की जाए। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिले, वहां मोटर वाहन अधिनियम, 1988 […]

Bhagalpur: भागलपुर में हरगिला संरक्षण पर बड़ा सवाल:- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

क्या बिहार खो रहा है एक ऐतिहासिक अवसर! @ असम ने बनाया वैश्विक मॉडल, लेकिन गंगा किनारे बसे भागलपुर में अब भी अधूरी है संरक्षण की कहानी।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के किनारे बसे बिहार के भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में दुर्लभ पक्षी हरगिला (बड़ा गरूड़ (Greater Adjutant) की मौजूदगी प्रकृति का अनमोल उपहार है। यह वही पक्षी है जिसे कभी अशुभ मानकर लोग उसके घोंसलों वाले पेड़ों को काट देते थे। लेकिन आज असम ने इसी पक्षी को अपनी पहचान बना लिया है और हरगिला संरक्षण का मॉडल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भागलपुर भी इस दिशा में एक सुनहरा अवसर खो रहा है?असम में पर्यावरणविद् पूर्णिमा देवी बर्मन […]

Naugachia: अब रातें फिर टिमटिमाएंगी: भागलपुर में बनेगा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहार का पहला अनोखा ‘भगजोगिनी’ पार्क @ बचपन की यादों से गायब हो रहे जुगनुओं को मिलेगा नया आशियाना, बरारी के किलकारी परिसर में शुरू हुई अनोखी संरक्षण पहल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बरसात की रातों में खेत-खलिहानों और झाड़ियों के बीच टिमटिमाती ‘भगजोगिनी’ (जुगनू) अब केवल पुरानी यादों का हिस्सा नहीं रहेंगी। बिहार में पहली बार इन नन्हें रोशनी बिखेरने वाले जीवों के संरक्षण के लिए भागलपुर के बरारी स्थित किलकारी, बाल भवन परिसर में राज्य का पहला जुगनू पार्क विकसित किया जाएगा। यह सिर्फ एक पार्क नहीं, बल्कि जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की नई सोच का प्रतीक बनने जा रहा है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत सर्वेक्षण से हो चुकी है। 12 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम जुगनुओं के प्राकृतिक आवासों […]

Naugachia: बिहार में निवेश, उद्यमिता और गुणवत्ता आधारित उद्योगों पर मंथन: पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र से मिले हाजी शकील सैफी, प्रीमियम फूड सेक्टर में संभावनाओं पर हुई चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार में गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादों, उद्यमिता और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मुलाकात उस समय देखने को मिली, जब बिहार सरकार के लोक निर्माण (PWD)/सड़क निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेंद्र से वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन, फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं दिल्ली हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शकील सैफी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सफा ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस तथा ZSK नट्स के संस्थापक एवं सीईओ ज़ैन वारसी भी मौजूद रहे।बैठक के दौरान केवल औपचारिक मुलाकात ही नहीं हुई, बल्कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण खाद्य उद्योग, निवेश के अवसर, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों की बढ़ती मांग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। […]

Naugachia: श्रावणी मेले में रिलीज होगी शॉर्ट फीचर फिल्म ‘बाबा वैद्यनाथ ही सहारा’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेले की आध्यात्मिक बेला में बाबा वैद्यनाथ के भक्तों के लिए एक विशेष सिनेमाई सौगात तैयार है। स्टोरी एंड एंटरटेनमेंट 45 के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फीचर फिल्म ‘बाबा वैद्यनाथ ही सहारा’ इस वर्ष श्रावणी मेले के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शिवभक्ति, आस्था, विश्वास और संघर्ष के बीच आशा की किरण को बड़े पर्दे पर जीवंत करना है। रिलीज से पहले झारखंड की विश्वप्रसिद्ध शिवनगरी देवघर में इसका विशेष प्रीमियर आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म जगत, साहित्य, पत्रकारिता और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।श्रावणी मेला भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शामिल है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र […]

Naugachia: गोपालपुर में महिला की हत्या मामले में एसआईटी गठित, आरोपियों की तलाश तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर के सुकटिया बाजार में महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को खेत में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बेहतर इलाज के लिए उसे जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी […]

Naugachia: नवगछिया रेलवे स्टेशन की दुकान में चोरी, नकद समेत हजारों का सामान गायबGS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र में रेलवे द्वारा आवंटित एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में नयाटोला निवासी मुकेश कुमार ने जीआरपी थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, 3 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद और 5 हजार रुपये मूल्य का किराना सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। DESK2026

Naugachia: नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, स्कूल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ दिन पूर्व विद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना में आधा दर्जन छात्र घायल हो गए थे। मामले को लेकर घायल छात्र के पिता रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रवीण कुमार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका पुत्र रूपेश कुमार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया में नौवीं कक्षा का छात्र है। घटना के दिन वह प्रतिदिन की तरह विद्यालय गया था और अपनी सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे […]