Month: July 2026

Noimg

Purnia: बेगूसराय में ‘कमर में पिस्तौल’ वीडियो विवाद: डीआईजी ने की जांच, डीएसपी ने दी सफाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बेगूसराय के बरियारपुर में कुख्यात अपराधी सोनू और मोनू की गिरफ्तारी के दौरान वायरल हुए ‘कमर में पिस्तौल’ वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आने के बाद मामले की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में डीआईजी शैलेश कुमार स्वयं बरियारपुर पहुंचे और परिजनों, ग्रामीणों तथा पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर, सदर-2 डीएसपी सुबोध कुमार ने वायरल वीडियो पर पुलिस का पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो को […]

Noimg

Purnia: उप मेयर पल्लवी गुप्ता के आवास पहुंचे विधान परिषद सदस्य डॉ. एन.के. यादव, संगठन और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया नगर निगम की उप महापौर (डिप्टी मेयर) पल्लवी गुप्ता के आवास पर रविवार को भागलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक, भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का आगमन हुआ। इस दौरान उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर आत्मीय स्वागत किया। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनकल्याणकारी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आम लोगों से संवाद बढ़ाने तथा विकास कार्यों को गति देने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों के समाधान एवं […]

Noimg

Purnia: जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

परिवहन कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण पूर्णिया। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय के बस चालकों, सह-चालकों, कंडक्टरों एवं एस्कॉर्ट दीदियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिवहन से जुड़े सभी कर्मियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक एवं उत्तरदायी बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिया ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार द्वारा दोनों अधिकारियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया […]

Noimg

Purnia: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, डिजिटल प्रशिक्षण एवं बूथ सशक्तिकरण पर जोर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, पूर्णिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत “डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं जिला कार्यसमिति बैठक” का आयोजन रविवार को भाजपा कार्यालय, बनभाग, पूर्णिया में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, डिजिटल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. अजहर आलम ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जोली जी, जिला महामंत्री मो. जहीरुद्दीन, सरफराज आलम, कारी शमशाद अहमद, सफर आलम, जफर […]

Noimg

Purnia: सीमांचल को मिली बड़ी सौगात, शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

केनगर के बनियापट्टी में बनने वाला मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर पूर्णिया।सीमांचल क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड अंतर्गत बनियापट्टी में शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। भूमि पूजन का अनुष्ठान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। शंखनाद, वैदिक मंत्रों और महाआरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हजारों स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज के शीघ्र निर्माण […]

Noimg

Purnia: राजद का 29वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 29वां स्थापना दिवस रविवार को पूरे उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के नवरतन हाता स्थित जिला राजद कार्यालय में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने की, जबकि पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री शहनवाज आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव अभय सिन्हा, प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज यादव, बनमनखी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ […]

Noimg

Purnia: नगर निगम में नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम को भावभीनी विदाई, महापौर ने कार्यों की सराहना की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम के संवाद कक्ष में रविवार को महापौर की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन लंबे समय तक साथ कार्य करने के बाद बिछड़ने का क्षण हमेशा भावुक कर देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके कर्म, व्यवहार और कार्यशैली से होती है तथा किसी अधिकारी के जाने के बाद ही उसके योगदान का सही मूल्यांकन होता है। महापौर ने कहा कि श्रीकुमार […]

Noimg

Purnia: जेईई एडवांस और एसओएफ ओलंपियाड के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, ‘अभ्युदय-2026’ बना प्रेरणा का मंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विद्या विहार कैरियर प्लस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मियों को किया सम्मानित पूर्णिया। विद्या विहार कैरियर प्लस (वीवीसीपी) द्वारा आयोजित “अभ्युदय-2026 : उत्कृष्टता का उत्सव एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेईई एडवांस एवं एसओएफ ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना, उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाना तथा भावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना था। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, संस्थान के कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा, विद्या […]

Noimg

महर्षि मेँहीँ का 122वां महावैराग्य दिवस विनोबाटोला में श्रद्धापूर्वक मनाया गया –  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हुजूरनगर पंचायत स्थित विनोबाटोला में शनिवार को संतमत सत्संग के प्रवर्तक महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का 122वां महावैराग्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर “श्री सद्गुरु महाराज की जय” के जयघोष लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. शिवनाथ बाबा ने महर्षि मेँहीँ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 4 जुलाई 1904 को तत्कालीन एंट्रेंस परीक्षा के दौरान पूर्णिया जिला स्कूल में अंग्रेजी की “Builders” कविता की व्याख्या करते समय उन्हें गहरा वैराग्य हुआ। उन्होंने उत्तरपुस्तिका पर “देह धरे कर यहि फल भाई, भजिअ राम सब काम बिहाई” लिखकर परीक्षाभवन से ही गृहत्याग कर दिया और गुरु की खोज में निकल पड़े। बाद में बाबा […]

Noimg

Naugachia: सेवा श्री नवगछिया के महाप्रसाद वितरण में सावित्री पब्लिक स्कूल के स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सामाजिक सेवा कार्यों के लिए समर्पित संस्था सेवा श्री नवगछिया की ओर से शनिवार को आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया के स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अनुशासन और सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध कराया तथा पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी सेवा भावना और अनुशासित कार्यशैली की उपस्थित लोगों ने सराहा। विद्यालय के निर्देशक रामकुमार साहू ने कहा, “सावित्री पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान महत्व […]